Latest News

कलेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर लगाम कसने के दृश्टिकोण से बड़ी कार्यवाही करते हुए बगीचा विकासखंड के चार कर्मचारियों को किया सेवा से बर्खास्त, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की।

1208738 shikshak

जोहर जशपुर/मन्नू महंत
कलेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर लगाम कसने के दृश्टिकोण से बड़ी कार्यवाही करते हुए बगीचा विकासखंड के चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की। शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एलबी भागन राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड-3 आलोक कुमार भगत, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज, और शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट के सहायक शिक्षक एलबी राजू राम को उनकी सेवाओं से हटाया गया है। Screenshot 2025 01 05 11 56 49 98 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 825x1024 1 Screenshot 2025 01 05 11 56 55 48 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 828x1024 1 Screenshot 2025 01 05 11 57 05 65 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 813x1024 1 Screenshot 2025 01 05 11 57 12 28 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 815x1024 1बीईओ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि ये सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर लंबे समय से अनुपस्थित थे। विभागीय जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इनके गैर- हाजिर रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

Manoranjan Das Mahant

JoharJashpur.com (जोहार जशपुर) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से आप जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के खबरों एवं देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button