Latest News

बालिका शिक्षा के बहनों ने मनाया पुलिस थाना में रक्षा बंधन उत्सव

बालिका शिक्षा के बहनों ने मनाया पुलिस थाना में रक्षा बंधन उत्सव

मन्नू महंत,,,
पत्थलगांव — क्षेत्र का उत्कृष्ट, सर्व सुविधा युक्त एवं ख्याति प्राप्त शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ. मा. विद्यालय पत्थलगांव शिक्षा के साथ-साथ संस्कारो की धारा प्रवाहित के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करती है, बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत– बालिका शिक्षा की बहने व कन्या भारती के बहनों ने थाना परिसर पहुंचकर स सम्मान पुलिस के जवानो की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र और सुरक्षा की कामना की

, यह आयोजन न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है बल्कि पुलिस और जवानों के बीच के बंधन को भी मजबूत बनाने में मदद करता है,रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, पुलिस जवानों को राखी बांधकर बहने अपनी सुरक्षा और संरक्षण की भावना व्यक्त करती है, यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच के बंधन को मजबूत बनाने में मदद करता है, पुलिस जवानों को अपने परिवार से दूर होना पड़ता है, यह पर्व उनके लिए भावनात्मक समर्थन का एक स्रोत भी है, इससे पुलिस जवानों को भी अपने कर्तव्य को और भी अच्छे से निभाने मैं मदद मिलती है बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अद्वितीय पहल की जो स्मरणीय है, बहनों की यह पहल एक सराहनीय प्रयास है जो पुलिस और समाज के बीच के बंधन को मजबूत बनाने में मदद करता है यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बढ़ाता है बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देता है, पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने दिया बहनों को आशीर्वाद– बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन, कार्यक्रम में उपस्थित रहें प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी,बालिका शिक्षा सहायक कु, लीलावती पैंकरा,, सिलीना मिंज, संजय यादव,
रक्षा बंधन उत्सव के शुभ अवसर पर मा. धुर्वेश जायसवाल एस, डी, ओ, पी. ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना किया, साथ ही सुरक्षा के लिए आश्वासन दिया , अंत में प्राचार्य ने पुलिस थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को दिया धन्यवाद

Manoranjan Das Mahant

JoharJashpur.com (जोहार जशपुर) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से आप जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के खबरों एवं देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button